पंजाब (नेशनल डेस्क) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी सेना में तैनात जवान का उधमपुर पंजाब में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया।गणतंत्र दिवस के दिन जश्न के बीच जब ज़बान की मृत्यु की खबर गांव पहुंची तो हर कोई स्तब्ध रह गया।जानकारी के अनुसार जवान का कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गणतंत्र दिवस की सुबह जब जवान के निधन की खबर मिली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई।आज प्रातः जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी।
अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी प्रवीन कुमार यादव वर्ष 1996 में कुमाऊं रेजीमेंट के रानी खेत से सेना में भर्ती हुए थे।17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा देने के उपरांत वे सेवानिवृत हुए। इसके बाद भारतीय सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कोर को ज्वाइन कर लिया था। वे पिछले 13 वर्ष से डिफेंस सिक्योरिटी कोर्स (डीएससी) में सेवाएं दे रहे थे।
बताया गया है कि 25 जनवरी को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में सेना के जवानों ने भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। गणतंत्र दिवस की सुबह जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। साथ में आए सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी दी।इस दौरान अंतिम दर्शन को पहुंचे लोगों की आंखे नम दिखाई दीं।
- सिंघल इंडस्ट्रीज सांसों में घोल रहा जहर क्षेत्रवासी आए बीमारियों की चपेट में सास लेने में हो रही दिक्कतमुरादाबाद (डेस्क) जनपद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर कुम्हारों… Read more: सिंघल इंडस्ट्रीज सांसों में घोल रहा जहर क्षेत्रवासी आए बीमारियों की चपेट में सास लेने में हो रही दिक्कत
- किसी बड़े हादसे के इंतजार में आंखे मूंदे बैठा है, मुरादाबाद प्रशासन और अग्निशमन विभागमुरादाबाद (डेस्क) महानगर में दर्जनों ऐसे शॉपिंग मॉल है जो… Read more: किसी बड़े हादसे के इंतजार में आंखे मूंदे बैठा है, मुरादाबाद प्रशासन और अग्निशमन विभाग
- गड़ासे से फर्म कर्मी पर दबंग ने किया हमला, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, हमले का वीडियो आया सामनेमुरादाबाद (डेस्क) उत्तर प्रदेश सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले… Read more: गड़ासे से फर्म कर्मी पर दबंग ने किया हमला, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, हमले का वीडियो आया सामने
- एमडीए में सहायक अभियंता ने विशेष सचिव के आदेशों की उड़ाई धज्जियांमुरादाबाद(डेस्क) मुरादाबाद विकासप्राधिकरण (MDA ) में एक बार फिर से… Read more: एमडीए में सहायक अभियंता ने विशेष सचिव के आदेशों की उड़ाई धज्जियां





