Sun. May 25th, 2025

मुरादाबाद (डेस्क) कांठ। नगर में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें भगवान परशुराम सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। ब्राह्मणों ने जयकारे लगाकर शंखनाद किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कांठ नगर की पंडित बाबूराम शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला बिशनपुर से शोभायात्रा का शुभारंभ विधि विधान से पूजन के पश्चात किया गया। जिसमें भगवान श्री गणेश का रथ और परशुराम की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसी के साथ भगवान परशुराम सहस्त्र, अर्जुन युद्ध, भगवान सदाशिव, परशुराम तपस्या, मां सरस्वती, आदि झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण समाज के युवा ढोल की थाप पर नाचते हुए और महिलाएं भजन कीर्तन करते चल रहे थे। शोभा यात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा पंडित बाबूराम शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला बिशनपुर से प्रारंभ होकर रामलीला मंदिर, बस स्टैंड, मेन बाजार, नेता उपदेश चौराहा, सैनी धर्मशाला, मोहल्ला पट्टीवाला, रविदास मंदिर (धर्मशाला) होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ रुनवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जयराम सिंह यादव, कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह, भारी पुलिस बल और पीएसी जवानों के साथ मौजूद रहे। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भावेश शर्मा के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर जलपान एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। व्यवस्था में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के क्षेत्रीय अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा एवं संयोजिका अनुजा शर्मा,अंकुर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रतेश शर्मा, अनिल शर्मा, यतेंद्र शर्मा, विनय कुमार शर्मा एवं कुलदीप कौशिक, आकाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अभिनव शर्मा, रजत शर्मा, राकेश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, शिखर भारद्वाज, पवन शर्मा, सोमेश शर्मा, शिवम शर्मा, देवेश शर्मा, नवदीप शर्मा रजत प्रभाकर, वीरेंद्र शर्मा, पंडित प्यारेलाल शर्मा आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के बंधु मौजूद रहे।व्हाइट अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा

Related Post