Sat. Dec 13th, 2025

श्री राम कथा मंचन समिति के तत्वाधान में रामलीला भूमि पूजन कर, की प्रेस वार्ता।

मुरादाबाद (डेस्क) गुरुवार को श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर में 30 सितंबर से 13 अक्टूबर तक होने वाली रामलीला के उपलक्ष में भूमि पूजन व प्रेस वार्ता की गई। भूमि पूजन आचार्य पंडित विनीत शर्मा ने भूमि की शुद्धि हवन पूजन एवं ध्वजारोहण, श्री रामलीला मैदान में किया गया। पूजन में मुख्य यजमान अतुल अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी सीमा त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, विनोद सक्सेना, श्याम कृष्ण रस्तौगी, मुकुल वंसल, नितिन अग्रवाल,राजेंद्र अग्रवाल, राम कुमार गुप्ता, पारस सैनी, मनोज व्यास, विवेक शर्मा, पार्षद ठाकुर नरेंद्र सिंह, गोविंद राम गुप्ता, राजेंद्र खन्ना अरविंद सिंघल, केके गुप्ता आदि

समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इसके पश्चात प्रेस वार्ता में श्रीराम कथा मंचन समिति लाजपत नगर मुरादाबाद के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल एवं विनोद सक्सेना ने संयुक्त रूप से बताया कि लाजपत नगर राम लीला मैदान के भव्य रंगमंच दिनांक 30 सितंबर को रामलीला का उद्घाटन मुरादाबाद के मंडल आयोग एवं महानगर के महापौर द्वारा किया जाएगा जिसमें रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का पूजन एवं गणेश वंदना के साथ नारद मोह की लीला की जाएगी, 2 अक्टूबर को राम जन्मोत्सव के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या के कार्यक्रम में शामिल हुए महानगर के संत महंत एवं मानवीय गृहस्थी कार्यक्रम में उपस्थित हुए, उनको श्रीराम कथा मंचन समिति लाजपत नगर के मंच पर सम्मानित किया जाएगा, 5 अक्टूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी राम बारात शोभा यात्रा लाजपत नगर महबुल्ला गंज प्रभात मार्केट होते हुए वापस रामलीला मैदान पर आएगी, 10 अक्टूबर के लिए होगी 200 फुट की ऊंचाई से हनुमान जी की उड़ान- लेकर आएंगे संजीवनी बूटी। 12 अक्टूबर के लिए रावण दहन रात्रि 8:00 बजे महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के मैदान में। 13 अक्टूबर को भगवान रामचंद्र जी का राजतिलक राजगद्दी शोभा यात्रा। इस मौके पर मुकुल बंसल, श्याम कृष्ण रस्तौगी, राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र खन्ना, रामकुमार गुप्ता, मनोज व्यास ,राजेश त्रिपाठी अतुल अग्रवाल जगदीश प्रसाद मंटोलिया ठाकुर नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *